Connect with us

गाजीपुर

पीएम पोषण योजना की रसोइया बहनों का सम्मान, बांटे गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया में आयोजित समारोह में रसोइया बहनों को मिला सम्मान

जमानिया, (गाजीपुर)। 23 अगस्त 2026 ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमानिया में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइया बहनों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

चेयरमैन ने किया सम्मान और कार्ड वितरण

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने रसोइया बहनों को सम्मानित करते हुए उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।

मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को सुना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को भी उपस्थित लोगों ने सुना। मुख्यमंत्री द्वारा रसोइया बहनों के हित में एक साथ चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिससे उन्हें स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ मिलेंगे।

Advertisement

अधिकारी, शिक्षक और रसोइया बहनें रहीं मौजूद

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, संतोष पांडे, अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में रसोइया बहनें उपस्थित रहीं।

रसोइया बहनों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान रसोइया बहनों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने रसोइया बहनों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page