Connect with us

वाराणसी

पितृ पक्ष में पिंडो के विसर्जन के बाद अचानक मरने लगी पिशाच तालाब की मछलियां

Published

on

Loading...
Loading...
  वाराणसी पिशाच मोचन तालाब में पितृपक्ष में पिंडो के विसर्जन के बाद कुंतलो मछलियां मर गई। इनके मरने का कारण तालाब का पानी प्रदूषित बताया जा रहा है। पिशाच मोचन में देश भर से अपने अपने पितरों को पिंडदान के लिए हर साल हजारों लोग आते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के कर्मकांड के बाद पिन्ड आदि इसी तालाब में बहा दिए जाते हैं। उसके साथ पूजन आदि में प्रयोग हुई सामग्रियां भी इसी तालाब में डाल दी जाती हैं। इससे पहले भी तालाब की काफी मछलियां मर चुकी हैं। इस बार पितृपक्ष के समापन के साथ ही मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। एक अनुमान के मुताबिक 50 कुंतल मछलियां मर चुकी है। सूचना पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे 3 दिन से मरी मछलियों को निकालने के साथ ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। पिशाच मोचन के मुन्ना लाल पंडा ने बताया कि पिंडदान ज्यादा होने और पानी कम रहने के कारण गैस बन जाने से मछलियां मर जाती हैं। इससे पहले भी मछलियां मरी थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन के दौरान इस्तेमाल होने वाले सिंदूर आदि को प्रवाहित किए जाने से मछलियां मरी है। मुन्ना लाल पांडा का कहना है कि कर्मकांड में सिंदूर का प्रयोग  नहीं होता रोली, अबीर चढ़ाए जाते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page