Connect with us

वाराणसी

चोरों ने शराब की दुकान से शराब समेत लाखों रुपए उड़ाये

Published

on

Loading...
Loading...

चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी उठा ले गए…

वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर लहरतारा रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर कीमती शराब सहित एक लाख से अधिक रुपए उड़ा लिए। घटना की सूचना पाकर मौके पर ए सी पी कैन्ट, फॉरेंसिक टीम व मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह मय पुलिस बल पहुँच मामले की जांच पड़ताल किया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार शिवदासपुर रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान है।बुधवार की रात सेल्समैन दुकान बंद करके चले गए और गुरुवार की सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर उठाया तो देखा कि दुकान के दक्षिणी दीवाल में चोरो ने सेंध लगा दिया है यह देखते ही सेल्समैन का होश उड़ गया तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही अपने मालिकों को भी सूचना दी, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंच गई और घटना की छानबीन की दुकान मालिक अनुसार चोरों ने बिक्री के लगभग 1लाख 20 हजार नगद व कीमती शराब उठा ले गए हैं। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है।

Loading...

भिखारीपुर में भी बियर की दुकान में इसी अंदाज में हुई थी चोरी…

विगत दिनों मंडुवाडीह क्षेत्र के भिखारीपुर में स्थित बियर की दुकान के खिड़की के ग्रिल चाण्डकर चोरी हुई थी लेकिन उस मामले में पुलिस के हाथ अभी कुछ भी नही लग सका है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page