Connect with us

पूर्वांचल

पिकअप वैन की टक्कर से मजदूर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों ने बिना पुलिस सूचना के किया अंतिम संस्कार

करंजाकला (जौनपुर)। शुक्रवार देर रात करंजाकला बाजार में एक दर्दनाक हादसे में मनवल गांव के निवासी राजेश यादव की मौत हो गई। राजेश को एक पिकअप वैन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार, राजेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है। मृतक के परिवार में चार बेटे और चार बेटियां हैं, जो इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं।

इस घटना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि परिजनों द्वारा इस दुर्घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page