Connect with us

गाजीपुर

पड़ोसी महिला पर आग लगाने और मारपीट का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के जाठपुर ढेलवा गांव निवासी आशा देवी ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर अपनी पड़ोसी महिला रीना देवी पर गंभीर आरोप लगाए। आशा देवी ने आरोप लगाया कि रीना देवी ने सोमवार की सुबह उनके घर में लगी प्लास्टिक के तिरपाल में आग लगा दी। जब उन्होंने इस घटना को लेकर रीना देवी से सवाल किया, तो गाली-गलौज करते हुए रीना देवी ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।

आशा देवी ने बताया कि रीना देवी ने उनका बाल पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया और उनके कान का झाला तथा मंगलसूत्र खींच लिया, जिससे उनका कान भी फट गया और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। आशा देवी ने आगे कहा कि रीना देवी एक मनबढ़ महिला है और इससे पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुकी है, जिसके कारण कई बार थाना में समझौता हो चुका है।

आशा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि रीना देवी और उसके पति विनोद बिंद से उन्हें जान का खतरा बना हुआ है और किसी भी समय उनके साथ अप्रिय घटना हो सकती है।

इस मामले पर प्रभारी थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page