Connect with us

जौनपुर

नाली का पानी रोकने के विरोध पर महिला की पिटाई

Published

on

Loading...
Loading...

जल निकासी को लेकर हुए विवाद में मारपीट, घायल महिला ने थाने में दी तहरीर

दो युवकों पर गाली-गलौज और डंडे से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के दरना गांव में सामूहिक नाली के पानी का बहाव रोकने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी जड़ावती देवी पत्नी इंद्रजीत यादव ने आरोप लगाया कि बस्ती के जल निकास के लिए बनी नाली से पूरे गांव का पानी बहता है। उनके अनुसार पड़ोस के दो युवकों ने नाली में मिट्टी डालकर उनके घर के सामने पानी का बहाव रोक दिया, जिससे जल निकासी प्रभावित हो गई।

महिला का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने लात-घूंसों और डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

Advertisement

घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page