गोरखपुर
नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पिपराइच पुलिस ने वीरु भारती को पकड़ा, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
गोरखपुर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोप में पिपराइच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपराइच अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी वीरु भारती पुत्र चौथी प्रसाद निवासी अगया बड़ा टोला, थाना पिपराइच को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ पिपराइच थाने में मुकदमा अपराध संख्या 395/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 109, 115(2), 352 और 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
