Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज पावर हाउस की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

बार-बार तार टूटने और अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी मुश्किलें

जर्जर तार और इंसुलेटर बन रहे फाल्ट का कारण, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग

नंदगंज, गाजीपुर। नंदगंज पावर हाउस से होने वाली विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दिनोंदिन खराब होती जा रही है। क्षेत्र में बार-बार तार टूटने और अघोषित बिजली कटौती से आम उपभोक्ता परेशान और त्रस्त हैं। आए दिन अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार सुबह नारी पचदेवरा के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई और लाइन पुनः फाल्ट में आ गई। इसके चलते क्षेत्र के कई गांवों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

जर्जर उपकरणों से बढ़ रही समस्या

उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली कटने के बाद आपूर्ति बहाल होने में काफी विलंब होता है। जानकारी लेने पर कभी मेन लाइन तो कभी एलटी लाइन का तार टूटने की बात बताई जाती है। क्षेत्र में लगे बिजली के खंभों पर तार और इंसुलेटर काफी पुराने एवं जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण आए दिन फाल्ट और तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement

लंबे समय से की जा रही है मांग

ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत उपकरणों को बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थिति यह हो गई है कि उपभोक्ताओं को यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी।

आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पुराने तारों, इंसुलेटरों और अन्य जर्जर उपकरणों को शीघ्र बदला जाए। उनका कहना है कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाकर ही उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत दिलाई जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page