Connect with us

वाराणसी

धार्मिक क्षेत्र में बदहाल व्यवस्था, रविदास पार्क मार्ग पर फैली गंदगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सिर गोवर्धन स्थित संत रविदास पार्क के समीप मुख्य सड़क पर सीवरयुक्त गंदा पानी फैलने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाले और सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है।

दोपहिया वाहन चालक फिसलन और दुर्घटना की आशंका के बीच रास्ता पार करने को मजबूर हैं, जबकि पैदल राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगातार सड़क पर बह रहे सीवर के पानी से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

उनका कहना है कि नाला-नाली की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था सही ढंग से विकसित न होने के कारण थोड़ी सी ओवरफ्लो की स्थिति में भी गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। गौरतलब है कि सिर गोवर्धन क्षेत्र संत शिरोमणि गुरु रविदास से जुड़ा होने के कारण धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Advertisement

रविदास जयंती के अवसर पर यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और मत्था टेकने पहुंचते हैं। क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क, नाला, नाली और इंटरलॉकिंग सहित कई विकास कार्य कराए गए थे, लेकिन इसके बावजूद मूलभूत समस्याएं अब भी बरकरार हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि समय रहते जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बरसात के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। साथ ही इलाके में फैली गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page