Connect with us

गोरखपुर

दो स्पीड बोटों की भिड़ंत, कुशीनगर के युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

नौका विहार में देर रात हादसा, दोस्त घायल; तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह होने की आशंका

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के कारणों की जांच शुरू

गोरखपुर। रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार देर रात स्पीड बोटिंग के दौरान दो स्पीड बोटों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद नौका विहार परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी 21 वर्षीय लखमुद्दीन के रूप में हुई है। घायल कयामुद्दीन अंसारी, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीज नगर का निवासी है। दोनों रविवार को घूमने के लिए गोरखपुर आए थे और रामगढ़ताल में स्पीड बोटिंग कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पीड बोटिंग के दौरान दोनों बोटों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन लखमुद्दीन की जान नहीं बचाई जा सकी।

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल का उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बोट पर नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page