Connect with us

मिर्ज़ापुर

देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट के सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में आयोजित समारोह में एसडीएम अनेग सिंह बोले— शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्य ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, समाजसेवियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

मिर्जापुर।जनपद मिर्जापुर के बरकछा स्थित विंध्य ग्रैंड पैलेस में देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चुनार अनेग सिंह रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में एसडीएम अनेग सिंह ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं से अनुशासन, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारित युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं तथा समाज को नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समारोह के दौरान शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह पाल, सचिव एडवोकेट अनिल कुमार पाल, एडवोकेट विकास कुमार राय, सुनील टाइगर, अनुराग पाल, डॉ. बालेश्वर पाल, संदीप पाल, डॉ. राजेश पाल, सुरेश पाल, चंद्रशेखर पाल तथा बिरहा गायक डॉ. कमलेश पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन ट्रस्ट सचिव अनिल कुमार पाल ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के सामाजिक एवं शैक्षिक उद्देश्यों को आगे भी इसी प्रकार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page