Connect with us

मिर्ज़ापुर

विंध्याचल रेलवे स्टेशन बना ‘अमृत भारत स्टेशन’, प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों का किया उद्घाटन, विंध्याचल समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल

मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

मीरजापुर।देशभर में रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में जनपद मीरजापुर स्थित विंध्याचल रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विंध्याचल स्टेशन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा। पुनर्विकसित विंध्याचल स्टेशन श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।

Advertisement

समारोह में पूर्व राज्यसभा सदस्य रामसकल, जिलाध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद, किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत पटेल, चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस.पी. पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव दिव्यांशु पटेल (दीपू पटेल), आईटी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल, युवा मंच के जिला महासचिव हर्षित पटेल, जोन अध्यक्ष डॉ. श्याम कुशवाह, सेक्टर अध्यक्ष विशंभर पांडे सहित भाजपा एवं अपना दल (एस) के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page