Connect with us

गाजीपुर

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को नंदगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुखबिर की सूचना पर सहेड़ी कट के पास दबोचा गया आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नंदगंज, गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त हरेन्द्र पाल (28), पुत्र स्वर्गीय जनार्दन पाल, निवासी ग्राम मुड़वल (एकला), थाना नंदगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार की रात करीब आठ बजे मुखबिर की सूचना पर सहेड़ी कट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 333 और 351(3) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

19 वर्षीय युवती के पिता ने दर्ज कराई थी तहरीर

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि बीते 18 अगस्त को पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी 19 वर्षीय पुत्री को घर में अकेला पाकर धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया और पुलिस को सूचना देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार रात आरोपी को सहेड़ी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया गया

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना नंदगंज में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 205/2026 के तहत भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 333 और 351(3) में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के साथ आरक्षी मनीष प्रताप चौहान, मोहित द्विवेदी और सौरभ सिंह शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page