Connect with us

अपराध

दुर्गा पूजा में युवक पर धारदार हथियार से हमला, दो नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई एक हिंसक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। मामूली विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 घंटों के भीतर तीन आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 की रात को अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास दुर्गा उत्सव देखने गई चन्द्रकली निषाद और उनके बेटे रिंकू निषाद का एक विवाद हो गया। रात करीब 11:30 बजे भीड़ में धक्का-मुक्की के बाद सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा और उनके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रिंकू ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Loading...

पुलिस के मुताबिक, सुमित वर्मा ने धारदार हथियार से रिंकू पर हमला किया। रिंकू ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन चाकू उसकी जांघ में लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही सरकंडा थाने की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और महज 12 घंटों के भीतर सुमित वर्मा, बिट्टू उर्फ अमित वर्मा, छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा और दो नाबालिगों को गिरफ्तार  लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page