Connect with us

अपराध

मानव तस्करी के मामले में एनआईए ने पांच आरोपियों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र 

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मानव तस्करी के एक मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। इनमें मंजूर आलम उर्फ गुड्डू, साहिल, आशीष उर्फ अखिल, पवन यादव उर्फ अफजल उर्फ अफरोज और मुख्य साजिशकर्ता कामरान हैदर उर्फ जैदी शामिल हैं।

यह गिरोह भारतीय नागरिकों को साइबर अपराध से जुड़े कार्यों के लिए लाओस भेजने में शामिल था। एनआईए के अनुसार, इस गिरोह का संचालन चीन के धोखेबाज कर रहे थे, जो यूरोप और अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाते थे। एनआईए ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी दी।

Loading...

जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर भारतीय युवाओं को मानव तस्करी के जरिए लाओ पीडीआर के ‘गोल्डन ट्राएंगल क्षेत्र’ में ले जाकर साइबर घोटालों में शामिल करता था। वहां उन्हें यूरोपीय और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए साइबर अपराधों में मजबूर किया जाता था। यह गिरोह ‘अली इंटरनेशनल सर्विसेज’ के नाम से एक नकली संस्था चला रहा था, जिसके जरिए मानव तस्करी की जा रही थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page