Connect with us

अपराध

युवक की हत्या से गांव में तनाव, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। जनपद के रेवती थाने के मुनछपरा गांव में बुधवार देर शाम लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर बलिराम पांडेय (34) की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बलिराम की मौत से उनकी वृद्ध मां पुष्पा शोक में बेसुध हो गईं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बलिराम के परिवारवालों का कहना है कि आरोपी परिवार के छह लोगों ने मिलकर बलिराम के हत्या की साजिश रची थी।

जानकारी के अनुसार, बलिराम पांडेय 15 दिन पहले दिल्ली में अपने बड़े भाई और मां के साथ घर वापस आया था। वह दिल्ली में ट्रक चलाता था और बृहस्पतिवार को सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली वापस जाने वाला था, जहां से उसे चंडीगढ़ जाना था। लेकिन इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई जिससे गांव के लोग स्तब्ध हैं।

Loading...

उसके बड़े भाई राजेश पांडेय ने बताया कि बलिराम बुधवार शाम गाय को चारा खिलाने के बाद दुर्गा पूजा में जाने की तैयारी कर रहा था। राजेश पांडेय का आरोप है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी। गांव के सभी लोग दुर्गा पूजा में शामिल थे और इस दौरान पड़ोसी कमलेश गोंड ने बलिराम को शराब पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां कमलेश और उसके बेटे शैलेंद्र ने मिलकर बलिराम पर लाठी, डंडे और चारा काटने वाले गड़ासे से हमला किया। बलिराम शारीरिक रूप से मजबूत था और आरोपी बाप-बेटे के काबू में नहीं आया, इसलिए आरोपी परिवार की महिलाओं ने भी अपराध की घटना को अंजाम दिया।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि, किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बलिराम को बेसुध और लहूलुहान हालत में पाया गया। कमलेश भी घायल था। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में बलिराम की मौत हो गई। कमलेश को प्राथमिक इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बलिराम पांडेय के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई। बलिराम की मां की शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page