Connect with us

वाराणसी

दरोगा उमाशंकर की तत्परता से महिला को मिला खोया पर्स 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनियां स्थित धोबी घाट के पास एक महिला का पर्स गिरने की घटना सामने आयी जिसका पुलिस के द्वारा निस्तारण हो गया। महिला अंशु भारद्वाज अपने घर लौटते वक्त सड़क पर पर्स गिरा बैठी। पर्स में लगभग पांच हजार रुपये और अन्य कुछ सामान रखा हुआ था।

घटना के बाद, अंशु भारद्वाज ने लाट भैरव चौकी पर पहुंच कर दरोगा उमाशंकर से इस संबंध में शिकायत की और बताया कि उनका पर्स सड़क पर गिर गया था। दरोगा उमाशंकर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर आस-पास के दुकानदारों से पूछताछ शुरू की।

Loading...

इसी दौरान, कोनियां निवासी सीमा केशरी नामक एक महिला ने दरोगा उमाशंकर के पास आकर बताया कि उसका बच्चा सड़क पर गिरा हुआ पर्स उठा कर घर ले आया था। सीमा ने पर्स को देखा और पर्स की पहचान अंशु भारद्वाज से करवाई।

पर्स की जांच के बाद, उसमें रखे पांच हजार रुपये और अन्य सामान की पुष्टि की गई। इसके बाद, पुलिस ने पर्स को पूरी तरह से सही हालत में महिला अंशु भारद्वाज को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है जिसने शीघ्रता से पर्स को महिला को वापस लौटाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page