Connect with us

बलिया

तिरंगे के रंग में रंगा बलिया, डीएम-एसपी की अगुवाई में निकली भव्य यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

एक हजार से अधिक छात्र, एनसीसी कैडेट और नागरिक हुए शामिल, शहीद पार्क में राष्ट्रगान के साथ समापन

बलिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत मंगलवार को बलिया शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। वीर लोरिक स्टेडियम से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज और विशुनीपुर होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंजता रहा।

डीएम ने घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की

जिलाधिकारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

डीएम और एसपी ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। दोनों अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Advertisement

कार्यक्रम में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश, सीआरओ गुलशन जी समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page