Connect with us

बलिया

साइबर पुलिस की कार्रवाई से ठगी के 3,500 रुपये वापस

Published

on

Loading...
Loading...

पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई, साइबर सेल ने रकम होल्ड कराकर खाते में लौटाई

मनियर (बलिया)। मनियर थाना पुलिस और साइबर सेल बलिया की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 3,500 रुपये वापस खाते में पहुंच गए। पुलिस की सक्रियता से ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया गया, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर धनराशि पीड़ित को वापस कराई गई।

मल्लौवां निवासी धनजी सिंह के बैंक खाते से 25 जुलाई 2026 को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 9,650 रुपये निकाल लिए थे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही साइबर सेल के नोडल अधिकारी संजय वर्मा और मनियर थाना साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित बैंकिंग संस्थानों से संपर्क कर तकनीकी माध्यमों से ठगी की रकम में से 3,500 रुपये होल्ड करा दिए।

इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराकर रविवार को होल्ड की गई 3,500 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर धनजी सिंह ने बलिया पुलिस और मनियर थाना टीम का आभार जताते हुए उनकी कार्रवाई की सराहना की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page