Connect with us

गोरखपुर

तहसील परिसर से गीडा कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यालय के सामने खड़ी की थी हीरो स्प्लेंडर, शाम को घर जाने निकले तो बाइक गायब मिली

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला तहसील प्रांगण में स्थित गीडा साइट कार्यालय के सामने से मंगलवार को कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित को बाइक चोरी होने की जानकारी शाम को कार्यालय बंद होने के बाद घर जाने के लिए निकलते समय हुई। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह गोला तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायालय के बगल में स्थित गोरखपुर विकास प्राधिकरण गीडा साइट कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को वह प्रतिदिन की तरह अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक कार्यालय के सामने लॉक कर खड़ी कर काम करने चले गए।

शाम को कार्यालय बंद होने के बाद जब वह घर जाने के लिए बाइक खड़ी करने वाले स्थान पर पहुंचे तो वहां बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। चोरी गई बाइक का नंबर UP 53 DU 7536 बताया गया है।

पीड़ित ने मामले की तहरीर संबंधित थाने में देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page