Connect with us

गाजीपुर

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जखनिया सर्वदलीय कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जखनिया सर्वदलीय कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

चंद्रभान मिश्र ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह विद्वत्ता, सरलता, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। आपने विदेश की दो प्रमुख विश्वविद्यालयों से गोल्ड मेडल प्राप्त किए और आपकी लिखी हुई पुस्तकें देश-विदेश की विश्वविद्यालयों में पढ़ी जाती हैं। आप पर सरकारी खजाने का सबसे कम व्यय हुआ।”

अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया, देवनारायण सिंह ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल में ईमानदारी और नीतिगत निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे। उनके कार्यकाल के दौरान अनेक महत्वपूर्ण कानून बने, जिनका लाभ आज हम सभी उठा रहे हैं।”

उन्होंने खाद्य सुरक्षा कानून, सूचना अधिकार कानून, और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे महत्वपूर्ण कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा, “इनकी देन है कि गरीबों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न मिल रहा है और कोई भूखा नहीं रहेगा।”

Advertisement

शोकसभा में मीडिया प्रभारी सर्वानंद चौबे, सूर्यभान सिंह, चंद्रभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर महेंद्र, राम लालजी पांडे, मोहन राजभर, राम रतन, सुरेंद्र राम, प्रवेश पांडे, किशोरी सोनकर, सत्यम मद्धेशिया, राजकुमार चौहान, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभा के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि डॉ. मनमोहन सिंह के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज के हित में कार्य करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page