Connect with us

भदोही

डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी और अग्निशमन उपकरणों की जांच, सतर्कता बरतने के निर्देश

भदोही। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय के साथ जनपद स्थित ईवीएम/वीवीपैट (EVM/VVPAT) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय में तैनात सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय प्रदेश नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे अग्निशमन यंत्रों की वैधता अवधि की जांच करते हुए सभी उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप हमेशा क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला, जिला ईवीएम नोडल अधिकारी एवं चकबंदी अधिकारी राकेश सिंह, एआर कोऑपरेटिव रामप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page