Connect with us

गाजीपुर

डीएम और एसपी ने किया गाजीपुर जेल का निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक तथा रसोईघर का जायजा लिया और जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संचालन व्यवस्था की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारियों के बारे में जानकारी ली तथा उनके खान-पान और साफ-सफाई की स्थिति पर भी बातचीत की। इसके साथ ही जिला कारागार के हवालात कार्यालय में रखे स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। बाद में क्रमवार सभी बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों के कार्ड पर अंकित अगली पेशी की तिथि का भी सत्यापन किया गया।

रसोईघर के निरीक्षण के समय प्रतिदिन तैयार होने वाले भोजन के मेन्यू की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में जेल परिसर के भीतर मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए रोस्टर बनाकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page