Connect with us

गाजीपुर

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरिष्ठ सहायक का विदाई समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में आयोजित विदाई समारोह में गुरुवार दोपहर बाद रखा गया था। जिसमें सीएमओ ऑफिस में कार्यरत वरिष्ठ सहायक अखिलेश श्रीवास्तव को रिटायरमेंट पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने खुशनुमा माहौल में विदाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय द्वारा वरिष्ठ सहायक अखिलेश श्रीवास्तव की दशकों की निष्ठापूर्ण सेवाओं और उनके कार्यों की प्रशंसा की। तथा शाल -माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात अन्य सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने माला फूल व अंगवस्त्रम भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ लैब टेक्निशन आलोक राय ने वैदिक मंत्रोच्चार के कार्यक्रम की शुरुआत की। तथा भावुक पलों के बीच सभी ने वरिष्ठ सहायक अखिलेश श्रीवास्तव को शुभकामना दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।

मौके पर अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मैं स्वास्थ्य विभाग में 37 वर्ष 8 माह 29 दिन सेवा करते हुए अपने दायित्वों से निवृत हो रहा हूं। इस दौरान साथियों, अधिकारियों से जो स्नेह व प्यार मिला मैं उसे जीवनभर भुला नहीं सकता। कार्य अवधि के दौरान यदि किसी साथी को मेरे व्यवहार से ठेस लगी होगी तो मैं उनसे क्षमा चाहूंगा।

Advertisement

इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मुंशीलाल,जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉक्टर रवि रंजन, वरिष्ठ सहायक मनिंदर बाबू प्रमोद बाबू, प्रियेश सिंह,मिथिलेश सिंह, चीफ फार्मासिस्ट बुद्धिलाल प्रसाद,अरशद,राघवेंद्र शेखर सिंह, आशुतोष चौबे,अजय भारती, संदीप पाल तथा आयुष्मान भारत यूनिट से डॉक्टर आशीष अरविंद कुमार, अमित उपाध्याय सहित सभी विभागीय आधिकारिक कर्मचारी व उनके शुभचिंतक मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page