गाजीपुर
जखनिया विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारियों की गैरमौजूदगी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता
दलालों के जरिए अवैध वसूली का आरोप
जखनियां (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र की विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जखनिया सब विद्युत उपकेंद्र पर संबंधित विद्युत अधिकारियों से मिलने पहुंचे पर विद्युत उपकेंद्र पर कोई अधिकारी नही मिला। बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी का हवाला देकर अधिकारियों ने न आने का कारण बताया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रेस बंधुओं से वार्ता करते हुवे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने बताया की इस क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के अनेक समस्याएं लगातार आ रही हैं किसी का बिजली बिल बढ़ कर आना, किसी का स्मार्ट प्रीपेड के कारण विद्युत कनेक्शन बार-बार कट जाना, किसी का घर बैठे ही मीटर रीडर द्वारा बिल रीडिंग करके अधिक बिल बना देना, जगह-जगह लटके हुए तार, शेड्यूल के हिसाब से बिजली न उपलब्ध कराना बस रजिस्टर मेंटेन करना, लो वोल्टेज और उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण में हीला-हवाली करना यह तमाम बातें उपभोक्ताओं द्वारा सुनने को आ रही है। पर यहां कर एसडीओ इमाउद्दीन और बाबू द्वारा समस्या का निवारण नहीं किया जा रहा है।
उपभोक्ता बार बार बिजली विभाग का चक्कर लगा रहा है। विद्युत उपकेंद्र पर पता चला है कि कुछ दलाल किस्म के लोग हैं जिससे उपभोक्ता संपर्क करते हैं और लेनदेन के बाद ही एसडीओ और बाबू बिजली उपभोक्ता का समाधान करते हैं। वही बार-बार एसडीओ की शिकायत आ रही है वह धार्मिक भावना से भी ग्रसित हैं हिंदू परिवारों और उनके त्योहारों पर वह उनके घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जाँच करते हैं यह भाजपा के पार्टी कार्यकर्ता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे, बाजार के व्यापारियों पार्टी कार्यकर्ताओं को टारगेट करके जांच करना यह उचित नही है।
प्रमोद वर्मा ने कहा 15 लोगों ने लिखित रूप से आज उनको यह शिकायत सौपी है कि वह धर्म जाति और पार्टी के आधार पर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और बिजली उपभोक्ताओं से अपने दलालों के माध्यम से अवैध वसूली करवा रहे हैं जो गैर कानूनी और सरकार को चुना लगाना है। उन्होंने कहा इसके लिए वह अपने जिला अध्यक्ष के माध्यम से अधिशासी अभियंता और डीएम को उनके कार्य शैली के बारे में अवगत कराएंगे और टेलीफोन पर एसडीओ से वार्ता कर वर्मा ने कहा कि भाजपा का पुनः प्रतिनिधिमंडल सब विद्युत केंद्र पर आएगा और उपभोक्ताओं की शिकायत के समाधान के लिए एसडीओ से बैठकर वार्ता करेगा। वर्मा ने कहा इस क्षेत्र की जनता की समस्या के समाधान के लिये वो हमेशा तत्पर है।
मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा की विद्युत उपभोक्ताओं की सुनवाई और उनके समस्याओं का निवारण होना चाहिए अगर कहीं भी मीटर में खराबी है तो उसकी जाकर जांच होनी चाहिए कि क्यों बिल अधिक आ रहा है? घर बैठे बैठे ही बिल बनाकर उपभोक्ताओं से वसूली न हो साथ ही साथ धर्मवीर राजभर ने कहा कि अगर यहां के कर्मचारी सरकार को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं तो इसकी शिकायत विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों तक पार्टी फोरम के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। एसडीओ को धर्म जाति के आधार पर काम नहीं करने दिया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दया शंकर सिंह, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पंकज मोदनवाल, डब्बू राम, वरुण पांडेय, राजेश जायसवाल, नलनिश सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, विजय गुप्ता राजेश सोनकर, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।
