Connect with us

मुम्बई

ठाणे के केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 8 की मौत, दर्जनों घायल

Published

on

Loading...
Loading...

महाराष्ट्र। ठाणे में गुरुवार को डोंबिवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में एक बॉयलर फट जाने से केमिकल फैक्ट्री में धमाकेदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर में करीब 1:40 बजे हुआ। धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसका असर केमिकल फैक्ट्री के आसपास की कई फैक्ट्रियों पर पड़ा। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी। राजस्व विभाग घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

Loading...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, “बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 लोग घायल हो गए। बहुत से लोगों को बचाया भी गया है। यह एक खतरनाक विस्फोट था, इसमें रेड केटेगरी की खतरनाक यूनिट्स हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इस परिसर में कई लोगों ने इसकी शिकायत की है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page