Connect with us

वाराणसी

ट्रैफिक पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले युवक युवती हुए गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

शहर के सिगरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी करने के दौरान गुरुवार को एक युवक और युवती ने मारपीट करते हुए गाली गलौज किया और पुलिसकर्मी का वर्दी भी फाड़ दिया जिसके तहत शुक्रवार को सिगरा पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक एवं युवती को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम कुशाग्र मुक्ति है जो सारंग तालाब, जैतपुरा, वाराणसी का रहने वाला है, जबकि युवक को उकसाने वाली युवती भी वाराणसी की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

इस घटनाक्रम के संबंध में हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव ने लिखित तहरीर में बताया कि, वह सिगरा चौराहे पर अपनी ड्यूटी कर रहे थें। इतने में सोनिया की तरफ से एक केटीएम बाइक आ रही थी, बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था इसलिए मैंने उसकी तस्वीर खींची ताकि ऑनलाइन चालान हो सके। युवक ने इसका विरोध किया और फोटो डिलीट करने का दबाव मेरे ऊपर बनने लगा। जिसके वजह से बात इतनी बढ़ गई कि उसने मुझे जान‌ से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट करके मेरी वर्दी फाड़ दी। इस दौरान युवती भी युवक को उकसा रही थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page