गोरखपुर
टीईटी परीक्षा के चलते बदली सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि
अब 4 जुलाई की जगह 6 जुलाई को होगा तहसील दिवस, डीएम ने प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर शासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) की तिथि में परिवर्तन किया है। अब यह कार्यक्रम 4 जुलाई 2026 (शनिवार) के स्थान पर 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।
शासन के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में 6 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तिथि परिवर्तन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि किसी भी फरियादी को असुविधा न हो।
6 जुलाई को दर्ज कराएं शिकायतें
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए 4 जुलाई के बजाय 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को संबंधित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।
