Connect with us

जौनपुर

जौनपुर में कांग्रेस का भाजपा पर हमला, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सरकार को घेरा

Published

on

Loading...
Loading...

प्रेस वार्ता में संविधान, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर साधा निशाना

जौनपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को जौनपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, बेरोजगारी, पेपर लीक, कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं तथा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों की उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका दावा था कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं।

विधानसभा चुनाव पर कही यह बात

आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और जनता के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Advertisement

नदीम जावेद ने भी सरकार पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता में जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी तथा कहा कि जनता बदलाव चाहती है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रेस वार्ता को बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्र, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, पंकज सोनकर, शहर अध्यक्ष आरिफ खान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page