Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी एस राजलिंगम सेवापुरी ब्लाक क्षेत्र के बनकट गांव में एक प्रगतिशील किसान के खेत पर पहुंचे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: जिलाधिकारी एस राजलिंगम आज सेवापुरी ब्लाक क्षेत्र के बनकट गांव में एक प्रगतिशील किसान कैलाश नाथ सिंह के खेत पर पहुंचे। इस किसान के खेत में नीदरलैंड की एक कम्पनी सालिडेरिडैड के द्वारा स्मार्ट एग्री प्रोजेक्ट के अन्तर्गत ए.डब्लू.एस. आटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया गया है जिसके द्वारा 10 से 15 किमी. के क्षेत्र में हुई वर्षा, उस क्षेत्र के खेतों में फसल नुकसान करने वाले कीटों की जानकारी तथा हवा का‌ दबाव आदि की सटीक जानकारी स्वत: कंट्रोल रूम को मिलती है, इसके आधार पर किसानों को एडवाइज़री उनके एंड्रायड मोबाइल पर प्राप्त होती है। सीएसआर इनिशिएटिव आफ वोडाफोन आइडिया लि. द्वारा वाराणसी में चार स्थानों पर इसी तरह के ए.डब्लू.एस. स्थापित किया गया है।
सालिडेरिडैड संस्था के ब्लाक कोआर्डिनेटर ने जिलाधिकारी को इस यंत्र की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि उनके द्वारा 87 ग्राम सभा के लगभग 1800 किसानों को मौमस के अनुसार उत्तम फसल के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है।
प्रगतिशील किसान कैलाश नाथ सिंह के द्वारा किये जा रहे मछली पालन के तालाब का निरीक्षण किया और उनसे व्यवस्था विकसित करने की जानकारी ली।
उन्होंने किसान से मछली पालन में आने वाली व्यवहारिक दिक्कत के बारे में पूछताछ की तथा किसानों को मछली पालन करके अधिकतम लाभ प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की । इसके अलावा
भ्रमण के दौरान डीडी एग्रीकल्चर द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किये जाने के बारे में जानकारी दी गई।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page