Connect with us

अपराध

जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार, आईएसआई को भेजते थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

Published

on

Loading...
Loading...

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर से दो संदिग्धों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपित पलक शेर मसीह और सूरज मसीह अमृतसर के आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस की गोपनीय तस्वीरें पाकिस्तान भेजते थे। दोनों आरोपी अमृतसर की जेल में बंद आईएसआई एजेंट हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के संपर्क में थे।

पुलिस को इनसे एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें सैन्य गतिविधियों और पुलिस चौकियों की तस्वीरें मौजूद हैं। मामले में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हर फोटो के बदले मिलती थी हजारों की रकम

एसएसपी मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि पलक फर्नीचर का कार्य करता है, जबकि सूरज मसीह मजदूरी करता है। दोनों के फोन से फोटो और वीडियो मिले हैं, जिन्हें भेजने के बदले इन्हें 5 से 10 हजार रुपये मिलते थे। आरोपित पहले से ही 500 ग्राम हेरोइन के मामले में जेल में बंद हैप्पी के संपर्क में आए थे।

Advertisement

पुलिस को आशंका है कि नशे की लत के चलते ही ये आईएसआई के जाल में फंसे। अभी तक दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस हैप्पी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।

सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ी

घटना के बाद सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह खुलासा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि ये जानकारियां कब से पाकिस्तान भेजी जा रही थीं और इनसे जुड़े और कौन लोग हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page