गाजीपुर
ज़मानियां में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान
दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 2 हजार जुर्माना वसूला
नगर पालिका की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप, कपड़े के झोले अपनाने की अपील
ज़मानियां (गाज़ीपुर)। नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार शाम नगर पालिका परिषद द्वारा अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में “प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान” चलाया गया। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और पालिका मोड़ पर सघन जांच की गई।
जांच के दौरान करीब दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर 2 हजार का जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई कार्रवाई से पॉलीथिन का अवैध उपयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
अभियान में एसबीएम प्रभारी विजय शंकर राय, प्रधान लिपिक विजय शंकर शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी, रविंद्र यादव, रुस्तम अली सहित अन्य पालिका कर्मियों ने भाग लिया।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से पॉलीथिन का बहिष्कार कर कपड़े के झोले के उपयोग की अपील की।
