Connect with us

मनोरंजन

जब इतनी छोटी ड्रेस पहनकर निकली दिशा पाटनी, ट्रोलर्स ने कहा “प्यारी दिखती हो कपड़े भी अच्छे पहन लिया करो…”

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। फिर बात चाहे ड्रेसिंग सेंस की हो, रिलेशनशिप की हो या फिर अपने किसी बयान को लेकर हो। ये सेलेब्स अकसर ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। या यूं कहें कि यूजर्स इन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में दिशा पाटनी भी उस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, जब एक्ट्रेस टाइट फिटिंग क्रॉप टॉप में नजर आई। इस दौरान वे बुरी तरह ट्रोल हो गईं। हद तो तब हो गई जब दिशा का रीसेंट लुक देखकर लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर डाली। वहीं कुछ अन्य लोगों ने दिशा को ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

फैंस के बीच मशहूर हैं दिशा दिशा पाटनी अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच मशहूर हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी काफी अच्छा है। लेकिन अपने रीसेंट लुक में दिशा ने कुछ ऐसा पहन लिया कि लोगों ने उनकी तुलना सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद से कर डाली।

Loading...

चर्चा में दिशा का रीसेंट लुक हाल ही में दिशा पाटनी को पैपराजी ने स्पॉट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान मेड स्लिट टाइट व्हाइट क्रॉप पहना हुआ था और इसके साथ ब्लू कलर की बैगी पैंट पहनी हुई थी। इस दौरान दिशा को अपने दोस्तों के गले लगते हुए देखा गया।

एक यूजर ने दिशा को दी सलाह वहीं एक यूजर ने लिखा कि वे पूनम पांडे का स्टाइल कॉपी कर रही हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि इतना प्यारा चेहरा और इतनी प्यारी स्माइल है बस आप कपड़े अच्छे पहना करो। एक अन्य यूजर ने कहा कि एक्ट्रेस को कोई ड्रेसिंग सेंस ही नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page