Connect with us

वाराणसी

जगतगुरु रामभद्राचार्य से संत छोटे फाउंडेशन की भेंट, डिजिटल संरक्षण योजना पर चर्चा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चित्रकूट की प्रसिद्धसामाजिक-आध्यात्मिक संस्था संत छोटे फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने चित्रकूट में तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण पूज्यपाद जगतगुरु रामभद्राचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान संस्था के उद्देश्यों, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य रामकुमार कपूरिया, उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डॉ. किरण जेटली, सचिव विशम्भर उपाध्याय, सदस्यगण ज्योतिषाचार्या गर्गी जेटली और शिक्षाविद् तूलिका कपूरिया शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने संत छोटे के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने की संस्था की संकल्पना को जगतगुरु के समक्ष प्रस्तुत किया। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने संत छोटे के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अनेक प्रेरणादायक संस्मरण भी साझा किए, जिससे वातावरण भावुक हो गया। फाउंडेशन की “डिजिटल संरक्षण योजना” के अंतर्गत संत छोटे द्वारा रचित ग्रंथों, चित्रों, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग्स को डिजिटल रूप में संरक्षित कर 24×7 वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक साधकों के लिए उपलब्ध कराने की योजना है।संत छोटे फाउंडेशन, पूज्यपाद जगतगुरु रामभद्राचार्य के पावन मार्गदर्शन में वाराणसी सहित संपूर्ण भारत में संत छोटे की आध्यात्मिक विरासत और सेवा कार्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है।

Loading...

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page