Connect with us

जौनपुर

छात्रों के अपहरण प्रकरण में तीन आरोपी अब भी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जफराबाद (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वहितैषी इंटर कॉलेज के समीप हुए दो छात्रों के अपहरण मामले में पुलिस अभी तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अपहरण की यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार शाम को कोचिंग जा रहे दो छात्रों के साथ घटी थी।

मिसिरपुर निवासी अरुण कुमार और आदित्य सागर को बाइक सवार बदमाशों ने जबरन उठा लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही अरुण के पिता ज्ञानप्रकाश, जो फास्ट ट्रैक कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज चार घंटे में दोनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया।

घटना स्थल से पुलिस ने दो नामजद आरोपियों अवनीश चौहान और जय प्रकाश चौहान, निवासी समोपुर, थाना जफराबाद—को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य तीन नामजद आरोपी, जिनमें से दो नाबालिग हैं, अब भी फरार हैं। इसके अलावा आठ से दस अज्ञात लोगों को भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस टीम लगातार छानबीन में जुटी हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page