Connect with us

वाराणसी

छत का पटिया गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

3 वर्षीय बालक भी हुआ गंभीर रुप से चोटिल

पुलिस को सूचना दिए बिना मासूम के शव को गंगा में किया प्रवाहित

Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के शिवदासपुर (सिन्धोरिया पोखरी) स्थित बस्ती में सोमवार की सुबह छत की पटिया गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम पून्चू की मौत हो गयी और बड़े भाई पुल्लू 3 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने मासूम पून्चू का शव गंगा जी मे प्रवाहित कर दिया और घायल पुल्लू को नजदीक के ही एक हॉस्पिटल में ले गयें जहां डॉक्टरों द्वारा पुल्लू की स्थिति गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार शिवदासपुर में भरत राजभर का पैतृक मकान है और वह सिलाई कर के परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक पून्चू की बुआ पिंकी ने बताया की सुबह मृतक पून्चू व 3 वर्षीय बड़ा भाई पुल्लू एक कमरे में सो रहे थे तभी जोरदार आवाज हुई जिस पर परिजन भागे दौड़े उस कमरे में पहुँचे तो देखा की एक गाटर टूटने से छत पर लगे पत्थर के पटिया नीचे गिर गए थे और दोनों मासूम उसमे दब गयें। माता उषा देवी ने अपनी जान की परवाह किये बिना दोनों मासूमो को बाहर निकाला और मोहल्ले वाले नजदीक के ही एक हॉस्पिटल में लेकर गयें जहां डॉक्टरों ने पून्चू को मृत घोषित कर दिया।
माता उषा बार बार अपने बच्चे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही थी। मृतका की बुआ पिंकी ने बताया की घायल बच्चे को मोहल्ले के ही लोग ट्रामा सेंटर लेकर गए हैं जहां पुल्लू की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।मोहल्ले के लोगों की भी आंखे हुई नम| घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों की आंखे भी नम हो गयी ।मौजूद लोगों ने बताया की मृतक पून्चू पूरे मोहल्ले के दुलारा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page