Connect with us

वाराणसी

चोलापुर में तीन वांरटी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराधियों की धरपकड़ के अभियान में चोलापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर वारण्टी और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोलापुर थाना पुलिस ने तीन वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के निर्देशन में थाना चोलापुर की पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. मोनू पुत्र रामचंद्र (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम राजापुर, थाना चोलापुर।

संबंधित मुकदमा: मु0नं0-3535/19, धारा 323/504 भा०द०वि०।

Advertisement

2. सेचू पुत्र मुरली (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम दशनीपुर, थाना चोलापुर।

संबंधित मुकदमा: मु0नं0-6367/2012, धारा 323/504/506 भा०द०वि०।

3. प्रमोद पुत्र स्व. कतवारु (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम लालमनकोट, थाना चोलापुर।

संबंधित मुकदमा: मु0नं0-7912/18, धारा 323/504/506 भा०द०वि०।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, चंद्रभूषण, हेड कांस्टेबल लवकुश कुमार, विवेक पासवान और मनोज कुमार सरोज शामिल रहे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page