Connect with us

भदोही

चैनपट्टी के सुधांशु मिश्र ने NEET-2026 में पाई सफलता, गांव में खुशी का माहौल

Published

on

Loading...
Loading...

मनोरमा देवी प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई शिक्षा यात्रा, विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने दी बधाई

मेहनत और लगन से सुधांशु ने हासिल की उपलब्धि, परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष

कोइरौना (भदोही)। क्षेत्र के चैनपट्टी गांव निवासी सुधांशु मिश्र पुत्र रविन्द्र मिश्र ने NEET-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल छा गया।

सुधांशु की प्रारंभिक शिक्षा गांव स्थित मनोरमा देवी प्राथमिक विद्यालय, चैनपट्टी से हुई थी। विद्यालय से जुड़ी उनकी सफलता पर शिक्षक और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने जताई खुशी

सुधांशु की उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विद्यालय प्रबंधक जटा शंकर शुक्ल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से हर विद्यार्थी सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने सुधांशु को बधाई देते हुए उनके भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल, केशव मिश्र, सत्य देव, विश्वंभर नाथ, सुरेश चंद, शारदा प्रसाद यादव और गोविंद बिंद सहित अन्य लोगों ने सुधांशु को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page