Connect with us

भदोही

भदोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को दबोचा, डिलीवरी बॉय की बाइक हुई बरामद

मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान से हुई गिरफ्तारी, आरोपी वाराणसी का निवासी

भदोही। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गोपीगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

डिलीवरी ऑफिस के बाहर से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार, बीते 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:20 बजे डिलीवरी बॉय राकेश उपाध्याय की CD Deluxe मोटरसाइकिल (UP 62 Y 2808) बड़े शिव मंदिर के पास स्थित डिलीवरी ऑफिस के बाहर से चोरी हो गई थी।

Advertisement

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना गोपीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 310/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी और वाहन की तलाश कर रही थी।

रामलीला मैदान से पुलिस ने दबोचा आरोपी

थाना गोपीगंज के उपनिरीक्षक वीरेंद्र नाथ यादव हमराह कांस्टेबल अखिलेश सरोज और दिलीप सिंह के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मुकदमे से संबंधित आरोपी चोरी की बाइक के साथ रामलीला मैदान, गोपीगंज में मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

वाराणसी निवासी आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज प्रजापति पुत्र लालबहादुर प्रजापति, निवासी तिवारीपुर थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 62 Y 2808 बरामद की है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page