Connect with us

भदोही

चलती ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल

Published

on

Loading...
Loading...

पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म की उल्टी दिशा में गिरा यात्री

प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर, आरपीएफ कर रही जांच

गोपीगंज, भदोही। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मियों और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22669 पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री का संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म की विपरीत दिशा में गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

एर्नाकुलम से पटना जा रहा था यात्री

घायल की पहचान शमी पुत्र साहब आलम, निवासी कुर्थाडीह, जनपद अरवल (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह एर्नाकुलम से पटना जा रहा था और स्लीपर कोच में यात्रा कर रहा था।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

तत्काल पहुंची मदद

घटना की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल वामदेव पाण्डेय, कांस्टेबल मोहम्मद एनामुल्लाह सिद्दीकी एवं कांस्टेबल सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपीगंज भिजवाया।

ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना स्टेशन प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दे दी गई है। आरपीएफ मामले की जांच कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page