Connect with us

भदोही

सुगंधित पुष्पों से सजा बाबा का दरबार, सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

भव्य श्रृंगार और महाआरती में भक्तिमय हुआ वातावरण

देवी स्वरूप में सजे बाबा बड़े शिव, गोपेश्वरनाथ और तिलेश्वरनाथ

गोपीगंज, भदोही। ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव महादेव का सोमवार को विभिन्न शिवालयों में भव्य श्रृंगार और विशेष पूजन-अर्चन किया गया। सायंकाल बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ एवं बाबा तिलेश्वरनाथ का देवी स्वरूप में सुगंधित पुष्पों और पंचद्रव्यों से अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती संपन्न कराई गई। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा के विशेष श्रृंगार की सूचना मिलते ही शाम से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। आरती के समय मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष, डमरू, शंख और करताल की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विधि-विधान से हुई महाआरती

मंदिर के पुजारी मिठाई लाल गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक महाआरती और पूजन कराया। स्तुति गान एवं भजन-कीर्तन के पश्चात श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement

सेवा समितियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

इस अवसर पर बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति के राम कृष्ण खट्टू, दीपक मोदनवाल, राजीव पंडा, सोनू, ओम जी एवं घनश्याम बाबा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं श्री बाबा तिलेश्वरनाथ श्रृंगार समिति के दीपक तिवारी, विशाल तिवारी, सानू दुबे, नीलेश दुबे, जीतेश दुबे, सूरज और शांतनु समेत बड़ी संख्या में भक्तों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।

बाबा हरिहरनाथ धाम में भी हुआ विशेष पूजन

इसी क्रम में बाबा हरिहरनाथ धाम में भी भगवान शिव का विशेष श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page