Connect with us

चन्दौली

चंदौली: 25 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन

Published

on

Loading...
Loading...

छात्राओं को प्रमाण पत्र और मैडल से सम्मानित

सैयदराजा (चंदौली)। उच्च आदर्श बालिका विद्यालय, नौबतपुर में 25 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। इस प्रशिक्षण में विशेष योग्यता प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

Loading...

आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण कुशल शिक्षिका सिद्धिराज चौरसिया द्वारा दिया गया जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा जायसवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं को निःशुल्क दिया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर अपनी सुरक्षा कर सकें।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक जितेंद्र जायसवाल, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप, मार्गदर्शक मोहित केशरी, नामवर सिंह, प्रेम, जय सिंह, मनोज समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page