Connect with us

अपराध

घर में घुसकर प्रधान पर किया चाकू से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। जिले में दबंगों ने प्रधान के घर पर धावा बोलकर उन्हें चाकू घोंप दिया। बाइक से आए दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में प्रधान को सीएचसी पर लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जखनी कला गांव में शनिवार रात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जखनी कला का हैं जहाँ के ग्राम प्रधान हरिकेश कुमार शनिवार रात घर पर मौजूद थे। जहां बाइक से लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नारायन पुर निवासी सौरभ शर्मा व दो अन्य लोग आ धमके। आरोप है कि ये तीनों प्रधान से गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर सौरभ ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया जिससे वे लहूलुहान हो गए। मरणासन्न हालत में देख सौरभ व उसके साथी परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तो वहीं परिवार वालों ने गुहार लगाया जिस पर गांव वाले भी जमा हो गए।

इसके बाद प्रधान हरिकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लाया गया। जहाँ उनके शरीर पर कई जगह चोटे आई हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वही लंभुआ कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रधान का हाल जाना और तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है। सीओ अब्दुस सलाम ने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों की सघनता से तलाश कर रही है।

इस मामले में प्रधान हरिकेश का कहना है कि मैं फसल कटवाने के लिए ट्रैक्टर की बात करने गया था तब सौरभ ने हमें घेरा मैं वहां से घर भाग आया। तब यहां आकर हमला किया। वो बराबर सबसे झगड़ा लड़ाई करता रहता है। उन्होंने ये भी बताया कि सौरभ पंचायत सहायक के पद पर भी तैनात है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page