Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, नाला निर्माण के चलते बदला रूट

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस ने जारी किया प्लान

गोरखपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था गोलघर चौराहा से कचहरी चौराहा के बीच चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण लागू की गई है। प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान जाम की स्थिति से बचने और आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए वाहनों के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है।

डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा—

काली मंदिर तिराहा से गोलघर चौराहा होते हुए कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले वाहन अब सीधे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गोलघर चौराहा से बाएं मुड़कर जीएमपीओ तिराहा, हरिओम नगर तिराहा, तमकुहीं तिराहा होते हुए अम्बेडकर चौराहा/कचहरी चौराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

वहीं, कचहरी चौराहा से गणेश चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन पूर्व की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, जिससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page