Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में गरजा बुलडोजर: 18 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले में नगर निगम की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। अपर आयुक्त अतुल कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने हरसेवकपुर नंबर दो में बुलडोजर चलाकर करीब 18 डिसमिल सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की आराजी संख्या 1074 और 1072 की भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। शिकायत और जांच के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुनियोजित अभियान चलाया। नगर निगम, थाना गुलरिया पुलिस और ईटीएफ की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी प्रकार का विरोध या विवाद सामने नहीं आया।

अपर आयुक्त अतुल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शहर की सभी अतिक्रमित जमीनों को मुक्त कराया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर कब्जा करने से बचें और यदि कहीं अवैध अतिक्रमण की जानकारी मिले तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन का मानना है कि जनसहयोग से ही शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सकता है।

Advertisement

इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने प्रशासन की इस सख्त पहल की सराहना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page