Connect with us

भदोही

गोपीगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ा चौराहा पर हुआ हादसा, सीएचसी में कराया गया भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ज्ञानपुर/गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज नगर के बड़ा चौराहा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोपीगंज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव निवासी संगम कुमार बिंद (19 वर्ष), पुत्र राजेश कुमार, अपनी बाइक से जा रहे थे। बड़ा चौराहा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page