Connect with us

अपराध

गैर इरादतन हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र एवं उनकी टीम ने गुरुवार सुबह करीब 10 : 30 बजे दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमल चौरसिया पुत्र राम सजीवन चौरसिया निवासी मनहनडीह तथा शेखे पुत्र लड्डन निवासी धुनिया टोला, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।

मामले के अनुसार, 11 अक्टूबर 2025 को दक्षिण दरवाजा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में रियाज पुत्र अब्दुल गनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में हो गई थी।

घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया।

इस सफलता में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र, हेड कांस्टेबल रामसुधारे एवं कांस्टेबल नरेंद्र चौहान की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page