Connect with us

मिर्ज़ापुर

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने 33.50 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का किया लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

चुनार के बंगला देवरिया में ग्रामीणों को मिली नई सुविधा, कॉमन सर्विस सेंटर भी हुआ शुरू

मीरजापुर। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने चुनार विकासखंड के ग्राम सभा बंगला देवरिया में 33.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।

यह भवन केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और मनरेगा वित्त आयोग की विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि “गांव के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे समाज के सभी वर्गों का समग्र विकास हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन में मीरजापुर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार भी ग्राम सभाओं को शहरी सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित पंचायत भवन ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने, पंचायत बैठकों के आयोजन और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Advertisement

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले प्रेम नारायण सिंह को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और समाज सेवा के लिए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पौधारी देवी, आईटी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल, पंचायत मंच के प्रदेश सचिव राजेंद्र पटेल, सहकारिता मंच के प्रदेश सचिव अरुणेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, विकास पटेल, भगवानदास प्रजापति, सिद्धार्थ सिंह ‘मिक्की’, शेरू पटेल, गौरव पटेल, शीतला प्रसाद पटेल, मनीष पटेल, दासु विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी हरिशंकर पांडे, ग्राम सचिव बबलू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page