Connect with us

वाराणसी

केक डिलीवरी करने जा रहे दुकानदार की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर (वाराणसी)। लक्ष्मणपुर साईं धाम कॉलोनी के पास सोमवार को एक दुकानदार और उसके चाचा की कुछ मनबढ़ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

चमाव निवासी अनुराग यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान से केक की डिलीवरी देने के लिए बाइक से चाचा महेश यादव के साथ निकला था। रास्ते में अतुल सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अविरल श्रीवास्तव और कुछ अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी।

Loading...

इस दौरान बीच-बचाव करने आए महेश यादव को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के बाद अनुराग और महेश ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page