Connect with us

राज्य-राजधानी

कृषि विभाग का कीटनाशक दुकानों पर औचक छापेमारी

Published

on

Loading...
Loading...

36 प्रतिष्ठानों की जांच से लिए गए 14 नमूने

संतकबीर नगर। जिले में कीटनाशक व खरपतवारनाशी दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर कृषि विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा औचक छापेमारी की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलवार तीन संयुक्त टीमें गठित की गईं।

तहसील मेहदावल में उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह व उप जिलाधिकारी, तहसील खलीलाबाद में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव व उप जिलाधिकारी तथा तहसील धनघटा में एसडीएम अजयदीप के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

तहसील धनघटा में 15 दुकानों का निरीक्षण कर 3 कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए। तहसील खलीलाबाद में 11 दुकानों की जांच में 9 नमूने तथा तहसील मेहदावल में 10 दुकानों के निरीक्षण के दौरान 2 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर किसान बीज भंडार नौआगांव एवं मौर्य बीज भंडार बाघनगर को नोटिस जारी किया गया।

Advertisement

छापेमारी के दौरान सेमरियावा व बाघनगर क्षेत्र के मौर्य बीज भंडार, किसान बीज भंडार, हज़रत खाद भंडार, नुरुल खाद भंडार, अबसार खाद भंडार, ज़माल खाद भंडार, चौधरी कृषि विकास केंद्र, कृषि सेवा केंद्र सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 36 दुकानों के निरीक्षण में 14 कीटनाशक व खरपतवारनाशी दवाओं के नमूने लिए गए, जिनमें थायमेथॉक्सम, क्लोरोपायरीफॉस+साइपरमेथ्रिन, कारफेंट्रेजोन इथाइल, प्रॉपिकोनाज़ोल, सल्फोसल्फ्यूरोन, कार्बेंडाजिम आदि शामिल हैं। साथ ही खाद के भी दो नमूने लिए गए हैं।

सभी नमूने प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे जा रहे हैं। यदि नमूने अमानक पाए गए तो कीटनाशक अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। रबी सीजन को देखते हुए आगे भी यह अभियान सघन रूप से जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page